Saturday June 28, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बरेली-मथुरा हाईवे: 2009 करोड़ का बजट मंजूर, निर्माण की तैयारियां तेज, जद में आने वाले भवन हटाए जाएंगे

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-  जट स्वीकृत होते ही हाईवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। कासगंज से लेकर बदायूं के चंदन नगर खरैर तक हाईवे की जद में आने वाले मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं।

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे (530 बी) चार चरण में बनाया जाएगा। मथुरा से कासगंज तक हाईवे के निर्माण के लिए बजट पहले ही स्वीकृत हो गया था। अब कासगंज से बदायूं तक निर्माण के लिए 2009 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। बजट स्वीकृत होते ही हाईवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिलहाल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इसके लिए कासगंज से बदायूं तक हाईवे की जद में आने वाले मकानों और दुकानों पर लाल निशान भी लगाए जा रहे हैं।

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे शहर के बाईपास से होकर निकलेगा। इस पर कई पुल और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। बदायूं जिले में पांच बाईपास स्वीकृत हुए हैं। इनमें रसूलपुर, बिनावर, मलगांव, उझानी और कछला शामिल हैं। दो दिन पहले कासगंज से बदायूं के चंदन नगर खरैर तक हाईवे के निर्माण के लिए दो हजार नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर बजट स्वीकृत होने की जानकारी दी।

हालांकि मथुरा से कासगंज तक का बजट पहले ही स्वीकृत हो गया था। इससे हाईवे के निर्माण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। फिलहाल इसका डीपीआर बनाने के लिए बंगलुरू की सीकॉन कंपनी को टेंडर दिया गया है। जिस पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आकर काम करना शुरू कर दिया है। 

मकानों-दुकानों पर लगाए जा रहे लाल निशान

इसके लिए कासगंज से लेकर बदायूं के चंदन नगर खरैर तक हाईवे की जद में आने वाले मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। इसके तहत बरेली रोड पर बने बीआरबी स्कूल और उसके आसपास की कई बिल्डिंगों पर निशान लगाए जा चुके हैं। इससे आगे बरेली तक लाल निशान लगाने का कार्य होगा।

45, 52 और 56 मीटर चौड़ा बनेगा नेशनल हाईवे

बरेली से मथुरा तक स्वीकृत नेशनल हाईवे की चौड़ाई के मानक भी तय किए गए हैं। जहां सामान्य हाईवे बनाया जाएगा, उसकी चौड़ाई 45 मीटर रहेगी, लेकिन जहां पुल या अंडरपास बनाए जाएंगे, वहां इसकी चौड़ाई 52 मीटर तय की गई है। इसके अलावा जहां रेलवे लाइन होगी, वहां हाईवे की चौड़ाई 56 मीटर होगी।

जल्द हटाई जाएंगीं हाईवे की सीमा में आने वाली इमारतें

नेशनल हाईवे की सीमा में कई बिल्डिंगें आ रहीं हैं। फिलहाल सभी पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। उन्हें हटाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसमें बरेली रोड किनारे स्थित स्कूल, होटल, ढाबा, फैक्टरी समेत कई बिल्डिंगें शामिल हैं। बाईपास पर भी कई दुकानें हटाई जाएंगी।